User manual

समस्या निवारण _15
04 समस्या निवारण
समस्या निवारण
समस्या समाधान
रेफ़्रिजरेटर बिल्कुल
काम नहीं करता है या
पर्याप्त ढंग से ठंडा नहीं
करता है।
जाँच करें कि बिजली का प्लग उचित तरीके से लगा है।
क्या प्रदर्शन पैनल का तापमान नियंत्रण सही तापमान पर सेट है?
इसे कम तापमान पर सेट करके आजमाएँ।
क्या रेफ़्रिजरेटर पर सीधी धूप पड़ ती है या यह गर्मी के स्रोत के अत्यधिक निकट है?
क्या रेफ़्रिजरेटर का पिछला हिस्सा दीवार के काफी निकट है और इसलिए वायु प्रवाह ठीक ढंग से
नहीं हो पा रहा है?
फ़्रिज में रखा खाद्य
पदार्थ जम गया है।
क्या प्रदर्शन पैनल का तापमान नियंत्रण सही तापमान पर सेट है?
इसे ज्यादा तापमान पर सेट करके आजमाएँ।
क्या कमरे का तापमान बहुत कम है?
क्या आपने अधिक जल समाविष्ट करने वाले खाद्य पदार्थ को फ़्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखा है?
इन आइटमों को CoolSelect Zone™ दराज़ ें रखने के बजाय फ़्रिज के मुख्य भाग में ले जाएँ।
आप असामान्य आवाजें
या ध्वनियाँ सुनते हैं।
जाँच करें कि रेफ़्रिजरेटर समतल और स्थिर है।
क्या रेफ़्रिजरेटर का पिछला हिस्सा दीवार के काफी निकट है और इसलिए वायु प्रवाह ठीक ढंग से
नहीं हो पा रहा है?
क्या कोई चीज़ रेफ़्रिजरेटर के अंदर या नीचे गिर गई थी?
एक “टिक-टिक” आवाज रेफ़्रिजरेटर के पीछे से सुनाई देती है। यह सामान्य है और ऐसा इसलिए होता ह
क्योंकि विभिन्न सहयंत्र रेफ़्रिजरेटर के अंदरूनी तापमान के कारण सिकुड़ या फैल रहे होते हैं।
उपकरण के सामने के कोने
गर्म हैं और द्रवण हो
रहा है।
कुछ गर्मी सामान्य है क्योंकि द्रवण को रोकने के लिए रेफ़्रिजरेटर के सामने के कोने में द्रवण रोधक
स्थापित होते हैं।
क्या रेफ़्रिजरेटर का दरवाजा खुला है? दरवाजा को ज्यादा देर खुला छोड़ देने से द्रवण हो सकता है।
आप रेफ़्रिजरेटर के
अंदर पानी के बुलबुले की
आवाज सुन सकते हैं।
यह सामान्य है। बुलबुले की आवाज रेफ़्रिजरेटर में प्रवाहित हो रहे प्रशीतक शीतलक द्रव्य के कारण
आती है।
रेफ़्रिजरेटर से बदबू आ
रही है।
क्या कोई खाद्य पदार्थ खराब हो गया है?
तेज गंध वाले खाद्य पदार्थो का (उदाहरण के लिए, मछली) वायुरुद्ध तरीके से ढका होना सुनिश्चित
करें।
अपने फ़्रीजर को समय-समय पर साफ करें तथा खराब या संदिग्ध खाद्य पदार्थ को निकाल फेंकें।
फ़्रीजर की दीवारों पर
बर्फ जम जाता है।
क्या वायु निकास अवरूद्ध है? किसी भी अवरोध को हटा दें ताकि हवा मुक्त रूप से प्रवाहित हो सके।
भंडारित खाद्य पदार्थों के बीच पर्याप्त स्थान छोड़ें ताकि उचित वायु प्रवाह होता रहे।
क्या फ़्रीजर का दरवाजा ठीक ढंग से बंद है?
DA99-03327T(0.1).indb 15DA99-03327T(0.1).indb 15 2012.3.7 7:14:21 PM2012.3.7 7:14:21 PM